रामनगर में प्रथम बार नवरात्रि पर अन्नपूर्णा रसोई में हुआ सामूहिक कन्या पूजन।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में प्रथम बार नवरात्रि पर अन्नपूर्णा रसोई में हुआ सामूहिक कन्या पूजन

सोमवार को श्री हरि शरणम सेवा समिति रामनगर द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई में सामूहिक कन्या पूजन का आयोजन किया गया।

महाराज शशांक भारद्वाज (भैया जी) के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमे 115 से अधिक कन्याओं ने देवी स्वरूप में प्रसाद ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान: 'डबल हेलमेट' के प्रति किया जा रहा जागरूक, स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग

संस्था के महिला समूह नारायणी पुंज द्वारा विशेष तौर पर कन्याओं को चुनरी व अन्य उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

संस्था के सचिव शलभ मित्तल द्वारा प्रथम बार आयोजित भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का संचालन किया गया, साथ ही उन्होंने बताया अन्नपूर्णा रसोई इस माह अपना सफलतम 1 वर्ष पूर्ण कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

जिसके द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क 2 समय का भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है और इसी क्रम को आगे बड़ाते हुए संस्था पुराने वस्त्र एकत्रीकरण व वितरण की योजना पर कार्य कर रही है।

Ad_RCHMCT