उत्तराखंड में शुरू हुई चार नई हेली सेवाएं, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अब हवाई यात्रा और भी सुलभ हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार नई हेली सेवाओं का शुभारंभ किया। इन सेवाओं के माध्यम से देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर, मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए हवाई संपर्क स्थापित हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः 3500 रूपये रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

हेली सेवाओं के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये सेवाएं उड़ान योजना के तहत शुरू की गई हैं, जो राज्य में पर्यटन और आर्थिक विकास को नया आयाम देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से राज्य के स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस का सख्त अभियान: रामनगर, हल्द्वानी और कालाढूंगी में संदिग्धों पर हुई कार्रवाई

बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी न केवल प्राकृतिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व भी रखते हैं। इन क्षेत्रों की सुंदरता, शांत वादियाँ, हरे-भरे पहाड़, ऐतिहासिक मंदिर और समृद्ध संस्कृति न केवल भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करती हैं। इन हेली सेवाओं के शुरू होने से पर्यटकों को इन अद्भुत स्थलों तक पहुँचने में आसानी होगी और राज्य की पर्यटन उद्योग को भी प्रोत्साहन मिलेगा।