हल्द्वानी में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश: 48 प्रमाण पत्र हुए रद्द, कई संचालक फरार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। फर्जी प्रमाणपत्र बनाए जाने की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देशों के बाद नैनीताल प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शहर के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्रों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हाल ही में तहसील में कार्यरत वेंडर्स की जांच की गई और खानचंद मार्केट स्थित कई सीएससी सेंटरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई केंद्र बंद पाए गए जबकि कुछ संचालक मौके से गायब थे। कई केंद्रों में अनियमितताएँ सामने आने के बाद लगभग 48 प्रमाण पत्रों को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी सरकारी कार्य के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय केवल मूल दस्तावेज ही अपलोड करें। फोटोस्टेट या अपूर्ण दस्तावेज देने से असुविधा हो सकती है और शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुष्पा कुमारी बनीं 'एसआईआर' (SIR) का कार्य 100% पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि फर्जीवाड़ा करने वाले और गलत प्रमाणपत्र बनाने वाले किसी भी स्थिति में बख्शे नहीं जाएंगे।

Ad_RCHMCT