उत्तराखंड में सिहरती ठंड, मौसम विभाग ने जारी की मौसम अपडेट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम के मिजाज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश न होने के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ समय तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कल फिर स्कूलों की छुट्टी: नैनीताल में भारी बारिश के 'ऑरेंज अलर्ट' के चलते 10 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

 पोस्ट-मॉनसून बारिश न होने के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर स्पष्ट दिख रहा है। सुबह और शाम ठंड बढ़ रही है, वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण दिन के समय भी ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान कम होने के कारण रात में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 26 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा संपन्न: समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी; बोले- 2 महीने में 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, कुंभ 2027 होगा ऐतिहासिक

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो देहरादून में नवंबर माह में औसतन 9.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन अभी तक वर्षा का आंकड़ा शून्य ही है। पूरे प्रदेश में औसतन 4.4 मिमी बारिश होती है, जो फिलहाल शून्य ही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद ही सूखी ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

Ad_RCHMCT