आर्थिक तंगी से आजिज युवक फांसी के फंदे में झूला, मौत

ख़बर शेयर करें -

पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की इंदिरा कॉलोनी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां बेरोजगारी से आजिज आकर एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। इससे चार पुत्रियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

जानकारी के अनुसार, बेलही देवरिया (यूपी) निवासी विनोद कुमार गुप्ता उर्फ बिल्ला(36) पुत्र स्व. राजबली गुप्ता पंतनगर विवि परिसर की इंदिरा कॉलोनी में अपनी पत्नी व चार बेटियों के साथ झोपड़ी में रहता था। उसके ससुराल वाले भी वहीं पड़ोस में रहते हैं। स्वभाव से बेहद सरल और मिलनसार विनोद सिडकुल की एक कंपनी में बतौर श्रमिक कार्यरत था। जिसे डेढ़ माह पूर्व काम से हटा दिया गया था। जिसके बाद से वह बेरोजगारी के चलते परेशान रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

शनिवार की देर रात उसकी पत्नी पड़ोस में अपने मायके से घर गई तो विनोद झोपड़ी में ही टीन शेड के एंगल से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों व परिजनों ने उसे फंदे से उतारा। परिजनों के अनुसार, उस समय विनोद की सांसे चल रही थी, इसलिए वह लोग तत्काल उसे रुद्रपुर चिकित्सालय लेकर गए।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमाट्रम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT