युवक ने खुद को अविवाहित बताकर महिला से रचा लिया विवाह, पता चलने पर मारपीट

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। युवक ने खुद को अविवाहित बताकर एक महिला से विवाह रचा लिया। महिला का कहना है कि जब उसने इस बारे में युवक से पूछताछ की तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

पुलिस को सौंपी तहरीर में पूर्वीखेड़ा गौलापार निवासी पार्वती बिष्ट ने कहा है कि उसके पहले पति की मृत्यु हो चुकी है। इस बीच उसकी मुलाकात सीआरपीएफ कैंप काठगोदाम निवासी सुरेंद्र सिंह राणा पुत्र विक्रम सिंह राणा से हुई। सुरेंद्र ने खुद को अविवाहित बताया और 17 फरवरी को 2022 को उसके साथ शादी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

कुछ दिन बाद उसे पता चला कि सुरेंद्र विवाहित है। इस बारे में पूछने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि वह उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT