गोरी मेम को पहाड़ी भुला से हुआ इश्क, शादी करने पहुंची उत्तराखंड

ख़बर शेयर करें -

अमेरिका की एक गोरी मेम को पहले तो एक पहाड़ी भुला से इश्क हो गया और फिर उसे भारतीय संस्कृति और खास तौर पर उत्तराखंड से भी इतना प्यार हुआ कि भारतीय से शादी करने वो भारत ही चली आई।


दरअसल आराकोट के रहने वाले अलेल सिंह रावत के बेटे विकास अमेरिका में रहते हैं। विकास अमेरिका में ही काम करते हैं। अमेरिका में काम करने के दौरान ही उनकी मुलाकात अमेरिका में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहीं फ्रेंचस्का से हुई। फ्रेंचस्का मूल रूप से कनाडा की रहने वाली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान: 'डबल हेलमेट' के प्रति किया जा रहा जागरूक, स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग

दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और दोनों ने जीवन साथ बिताने का फैसला लिया। इस बीच फ्रेंचस्का की नौकरी भी लग गई। दोनों ने लगभग पांच साल साथ बिताए और अब बारी थी जिंदगी भर का गठबंधन करने की।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग


दोनों ने अपने अपने परिजनों से बात की। दोनों के परिवार वाले इसके लिए राजी हो गए। इसी बीच फ्रेंचस्का ने विकास से उत्तराखंड में उसके गांव में ही भारतीय संस्कृति के रीति रिवाजों से शादी की इच्छा जताई।

विकास भी कुछ ऐसा ही चाहते थे। लिहाजा दोनों आराकोट पहुंचे और यहीं पर भारतीय परंपराओं के मुताबिक शादी रचाई।इस दौरान फ्रेंचस्का के परिजन और अन्य दोस्त भी पहुंचे थे। विकास के घर वाले भी साथ थे।

यह भी पढ़ें 👉  सिंगापुर में लहराया उत्तराखंड का परचम: 52 वर्षीय उर्वशी दत्त बाली ने ‘मिसेज इंटरनेशनल’ में जीता ‘वुमन ऑफ सब्सटेंस’ का खिताब

दोनों ने भारतीय रीति रिवाजों से धूमधाम से शादी रचाई। शादी के बाद ये दोनों अपने दोस्तोंके साथ अमेरिका लौट गए। वहीं आराकोट और आसपास के इलाकों में इस शादी को लेकर खासी चर्चा हो रही है।

Ad_RCHMCT