उत्तराखंड के इस खुला आश्रय गृह से भाग निकली किशोरी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार में खुला आश्रय गृह से एक किशोरी के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में रायल गेस्ट हाउस की पहली मंजिल में खुला आश्रय गृह है। खुला आश्रय गृह की अधीक्षक की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि 12 जुलाई को पिरान कलियर क्षेत्र की एक किशोरी को खुला आश्रय गृह में लाया गया था। 

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

किशोरी को जिला बाल कल्याण समिति के आदेश पर यहां रखा गया था। शनिवार की सुबह उस वह खुला आश्रय गृह से गायब हो गई। उसके फरार होने की सूचना पर उसकी हर जगह तलाश भी की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT