पैर फिसलने से गौला नदी में बहा छात्र, तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। छात्र के गौला नदी में बहने की खबर है। बताया जा रहा है कि हैड़ाखान निवासी छात्र एकाएक पैर फिसलने से गौला उफान के बहाव में बह गया। उसकी खोजबीन भी की गई, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया। बच्चे के नदी में बह जाने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उसकी ढूंढ खोज की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हैड़ाखान के गांव भेड़िया में रहने वाले पूरन चंद्र जोशी का बेटा मोहित अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। अचानक उसका पैर फिसला और पानी के तेज बहाव में बह गया। उसका बहता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

 शोरगुल सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।  ग्राम प्रधान हैड़ाखान मुन्नापलड़िया ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। बच्चे के नदी में बह जाने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

Ad_RCHMCT