यहां फांसी के फंदे पर झूली छात्रा, युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

किच्छा। छेड़खानी से आहत होकर 12वीं की छात्रा की फांसी के फंदे में झूल गई। उसका शव चाचा के घर खिड़की की सरिया पर चुन्नी से लटका मिला। परिजनों ने गांव के युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

कोतवाली क्षेत्र की एक 18 वर्षीय लड़की ने सरकारी स्कूल से बारहवीं की परीक्षा दी थी। युवती के चाचा के अनुसार सोमवार दोपहर युवती ने अपनी मां को बताया कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसे पिछले एक साल से तंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

आरोपी युवक पीड़िता को अश्लील वीडियो होने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहे थे। इसके बाद मां ने पीड़ित बेटी को मनचलों के खिलाफ पुलिस में जाने का भरोसा दिया। इसी बीच युवती ने कमरे की खिड़की में अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

कुछ देर बाद उसकी मां कमरे में पहुंची तो उन्होंने बेटी को छटपटाते देखा। परिजनों ने युवती को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

Ad_RCHMCT