यहां बढ़ने लगा गुलदार का आतंक,पालतू कुत्ते पर हमला कर किया घायल

ख़बर शेयर करें -

रामनगर।यहां के वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज अंतर्गत घटगड़ नलनी में भी दिन प्रतिदिन क्षेत्र में गुलदार का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। कालाढूंगी रेंज क्षेत्र के ग्राम घटगड़ निवासी आनंद सिंह बिष्ट के घर के पास में घूम रहे पालतू कुत्ते पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद कुत्ते को इलाज के लिए कालाढूंगी पशु चिकित्सा ले गए जहां उसका उपचार कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

घटगड़ निवासी आनंद सिंह ने बताया कि गुलदार कुत्ते को निवाला बनना चाहा, लेकिन कुत्ते की आवाज़ पर घर के लोगों ने शोर मचाने के बाद भागा गुलदार।

वन विभाग को सूचना देने पर पहुँची टीम काफी दिनों से गुलदार क्षेत्रों में काफी लोगों के कुत्ते के साथ साथ कई दर्जनों मुर्गीयों को निवाला बना चुका है एक दिन पूर्व में बैलपड़व में भी एक ग्रामीण की बछिया को भी गुलदार निवाला बना चुका है, क्षेत्र में लोगो के अंदर दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'

ग्रामीणों द्वारा गुलदार से सुरक्षा के उपाय किये जाने को लेकर पहले भी मांग की गई लेकिन कोई कायँवाही नहीं हुई है ग्रामीण लोगों को छोटे बच्चो के साथ जान माल का भय होने लगा है। वन विभाग क्षेत्रों में रात्रि भ्रमण के साथ सुरक्षा किया जाय साथ ही गुलदार को पिंजडा लगा कर वन क्षेत्रों में छोड़ा जाए

Ad_RCHMCT