हल्द्वानीः प्रशासन ने इस फैक्ट्री को किया सील

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में प्रशासन ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की है। चौसला क्षेत्र में एक अवैध रूप से संचालित फोम फैक्ट्री को एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार और मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ​'50 वर्षों में नहीं देखा ऐसा चमत्कारिक मेला'— रिकॉर्ड भीड़ के बाद भी सुव्यवस्थित संपन्न हुआ कैंची धाम स्थापना दिवस

एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों के पास आवश्यक अनुमति नहीं थी और जांच में कई अनियमितताएँ सामने आईं। इसके अलावा, फैक्ट्री का एक हिस्सा सरकारी जमीन पर स्थित था, जिसे 15 दिनों के भीतर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, चौसला क्षेत्र में रियल एस्टेट (रेरा) नियमों का उल्लंघन करते हुए कई प्लॉटिंग की घटनाएं भी सामने आई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल ने रेरा के सचिव को पत्र लिखा है और जमीनों की खरीद-फरोख्त पर तत्काल रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित व्यवसायों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

Ad_RCHMCT