उत्तराखंडः  संविदा कर्मियों को तोहफा देने की योजना बना रही सरकार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मंत्री जोशी ने विभाग के कार्यों की समीक्षा की और सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों की तरह अवकाश देने का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों के उच्चीकरण और सैनिक कल्याण के भवनों के जीर्णोद्धार कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहीद द्वारों के निर्माण में तेजी लाने का भी आदेश दिया। इसके अलावा, मंत्री ने पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और उनके आश्रितों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक वर्षीय कंप्यूटर प्रशिक्षण के बाद रोजगार सृजन की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

साथ ही, उन्होंने सेवारत और भूतपूर्व सैनिकों को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों द्वारा भवन कर में छूट देने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की बात कही। मंत्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जातिवादी नफरत की बलि चढ़ा 17 वर्षीय केतन लाल; महिला एकता मंच ने रामनगर में फूंका विरोध का बिगुल

इस बैठक में सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल, उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT