हल्द्वानी-सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,2 घायल,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-राज्य में भी सड़क हादसें कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दुखद खबर सामने आ रही है।

रविवार की देर रात बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में गौलापुल पर हुए हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन युवक गौला पुल से इंदिरानगर गौला गेट की ओर जा रहे थे तभी ट्रंचिंग ग्राउंड से कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

इस हादसे में मो. आसिफ अंसारी (25) पुत्र वकील अंसारी निवासी नई बस्ती गोपाल मंदिर बनभूलपुरा की मौत हो गई जबकि अहद पुत्र मो. अनवार और अरशान उर्फ सोनू पुत्र मो. जाहिद नई बस्ती गोपाल मंदिर बनभूलपुरा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर, हादसे की सूचना पर सुशीला तिवारी अस्पताल में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

वहीं सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मचा है,तो वहीं क्षेत्र की लहर है।

Ad_RCHMCT