यहां गधेरे के तेज बहाव की चपेट में आया व्यक्ति, मौत

ख़बर शेयर करें -

मानसून के महीने में भारी बरसात के चलते कई बार गधेरे उफान में आ जाते हैं जिनकी वजह से कई लोग इन गधेरों का शिकार बन जाते हैं और अपनी जान गवा देते हैं एक ऐसा ही मामला नैनीताल जिले से सामने आ रहा है यहां के ओखलकांडा ब्लॉक के गाजा निवासी ग्रामीण हैडा खान-लूगड के पास पवास गधेरे के तेज बहाव की चपेट में आ गया जिससे वह बह गया। घटनास्थल से काफी दूर ग्रामीण का शव बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम जिले में हो रही भारी बरसात के बीच ओखलकांडा ब्लॉक गांजा निवासी 52 वर्षीय नरसिंह हल्द्वानी से टैक्सी वाहन से अपने घर गांजा को जा रहा था ।

इस दौरान हैड़ाखान-लूगड के पास पवास गधेरे में अधिक पानी का बहाव होने के चलते टैक्सी चालक ने वाहन को गधेरे को पार नही किया । इस दौरान नर सिंह टैक्सी से उतारकर पैदल ही गधेरे को पार करने लगा तभी अचानक और पानी तेज आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी


बताया जा रहा है कि लोगों ने उसको मना भी किया लेकिन वह घर जल्दी जाने के चलते गधेरे को पैदल ही पार करने लगा। ग्रामीण को बहता देख लोगों में चीख-पुकार मच गई सूचना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए ।


गौरतलब है कि नैनीताल जनपद के पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार देर शाम भारी बरसात हो रही है बरसात के चलते नाले और गधेरे उफान पर है ।विधायक रामसिंह कैड़ा ने बताया कि हेड़ाखान मार्ग पर बलवा आ जाने के चलते रेस्क्यू टीम काफी देर बाद पहुंची देर रात उसका शव बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विधायक राम सिंह कैड़ा को दी जिसके बाद विधायक की सूचना के बाद राजस्व पुलिस, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद कर लिया हैं।

Ad_RCHMCT