हल्द्वानी: कारोबारी और पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाकर नौकरानी ने कराई चोरी, फरार 

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में नौकरानी का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। एक बड़े कारोबारी दीपक अग्रवाल और उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाकर घर में चोरी करवा दी। नौकरानी ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए दो अन्य लोगों की मदद ली। वारदात के बाद नौकरानी और उसके साथी फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में डॉ. सलीम अली की जयंती पर 'बर्ड फेस्टिवल 2026' का उत्साहपूर्ण आगाज: विद्यार्थियों ने सीखे पक्षी अवलोकन के गुर

मुखानी थाना क्षेत्र के कालाढूंगी रोड में रहने वाले दीपक अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। 12 नवंबर को उनके बेटे की शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ घर पर थे, जबकि उनका बेटा और बहू हनीमून पर गए थे। पुलिस के मुताबिक, 24 दिन पहले दीपक की बेटी ने ऑनलाइन साइट से घर में काम करने के लिए नौकरानी बुलाई थी, जो 24 नवंबर को आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नौकरानी ने दीपक और उनकी पत्नी को सूप पिलाया। सूप पीने के बाद कुछ ही देर में दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद नौकरानी ने दो अन्य युवकों को घर बुलाया और एक कमरे में ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। दूसरे कमरे में चोरी का प्रयास नाकाम रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का कड़ा प्रहार: महज 06 घंटे के भीतर कुख्यात 'ITI गैंग' के 04 आरोपी गिरफ्तार

इसी दौरान घर के सुरक्षा कर्मी ने पहुंचकर विरोध किया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। दीपक और उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT