हल्द्वानी- सशक्त भू कानून को लेकर सीएम धामी ने कही ये बड़ी बात

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त भू कानून और बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीनों के मामले में बड़ा बयान दिया है। कहा है कि इस पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

 यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश में एक सशक्त भू कानून लाने की योजना बना रही है। उन्होंने बताया कि बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीनों की जांच के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कई स्थानों पर जिन प्रयोजनों के लिए भूमि खरीदी गई थी, उन परियोजनाओं का उलघन्न हो रहा है। इसलिए, उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी ऐसी भूमि, जो नियमों के खिलाफ है और कानून का उल्लंघन कर रही है, उन्हें राज्य सरकार के पास निहित किया जाए। इसके अलावा, उन्होंने जल्द ही एक सशक्त भू कानून लाने का आश्वासन भी दिया।

Ad_RCHMCT