हल्द्वानी: निर्माणाधीन मकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर 

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान में धावा बोलकर हजारों रुपये के उपकरण चुरा लिए। घटना की जानकारी होने पर गृह स्वामी ने मुखानी थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की अपील की है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

बाराही बिहार, कमल्वगंजा निवासी संजय लोहनी पुत्र दीप चंद्र लोहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दीपावली की छुट्टियों में उनका मिस्त्री घर गया हुआ था। जब मिस्त्री छुट्टियों के बाद वापस आया, तो पाया कि मकान में रखी दो कटर मशीन, छनी, हथोड़ा और अन्य सामान गायब थे। यह देख गृह स्वामी हैरान रह गए।  

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

संजय लोहनी ने कहा कि जब उन्होंने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो 1 नवंबर को एक व्यक्ति को मकान के अंदर जाते और चोरी का सामान लेकर बाहर आते हुए देखा गया। सीसीटीवी में चोर की स्पष्ट तस्वीर दिखाई दी है, जिससे पुलिस को मामले की अहम जानकारी मिली है।  

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

गृह स्वामी ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार जांच कर रही है और जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Ad_RCHMCT