हल्द्वानी- बुधवार को यहां लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, करें क्लिक

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में बुधवार को भी डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। कुसुमखेड़ा तिराहा से हनुमान मंदिर तक वृक्ष कटान व विद्युत लाइन कार्य के दौरान यातायात डायवर्ट रहेगा। जो  प्रातः 10:00 बजे से सायं 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।

1- शहर हल्द्वानी  से कालाढूंगी की ओर जाने वाले समस्त वाहन कुसुमखेड़ा तिराहा से ऊंचापुल से कटघरिया होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

2- कालाढूंगी से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त वाहन लामाचौड़ तिराहा से फतेहपुर रोड होते हुए कटघरिया से ऊंचा पुल होते हुए शहर की ओर आएंगे।

3- कमलुवागांजा रोड /आरटीओ रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त वाहन-

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने जताया आभार

* हनुमान मंदिर तिराहा से ऊंचा पुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। 

* हनुमान मंदिर तिराहा से आरटीओ रोड से गैस गोदाम रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

4- शहर हल्द्वानी से आरटीओ रोड/कमलुवागांजा रोड को जाने वाले समस्त वाहन –

* सेंट्रल अस्पताल तिराहा से गैस गोदाम रोड से आरटीओ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

* कुसुमखेड़ा तिराहा से ऊंचा पुल के पीछे वाले कट से हनुमान मंदिर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

कुसुमखेड़ा तिराहा से हनुमान मंदिर तिराहा और हनुमान मंदिर तिराहा से कुसुमखेड़ा तिराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

Ad_RCHMCT