heath-बाथरूम का गीजर ले सकता है आपकी जान,पढे खबर

ख़बर शेयर करें -


सर्दियों के आते ही गर्म पानी की आवश्यकता पड़ती है। शहरों में खासकर बाथरूम में गीजर का प्रयोग करके लोग गर्म पानी प्रयोग में लाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है बाथरूम में चलता गीजर कभी कभार जान का खतरा भी बन सकता है।
गीजर सर्दियों में सुकून तो देता ही है साथ ही सर्दी से निजात भी दिलाता है। गीजर से गर्म पानी तो मिलता ही है साथ ही सर्दी में गर्म पानी से नहाने का आनंद भी प्राप्त होता है।
गीजर कब नुकसानदायक हो जाता है


गीजर यूं तो आपकी किचन या बाथरूम में लगा होता है। आज बाजार में कई तरह के गीजर भी मौजूद हैं। बिजली से चलने वाला गीजर, सोलर एनर्जी से चलने वाला गीजर और गैस से चलने वाला गीजर। बिजली से चलने वाला गीजर अधिकतर लोगों के घरों में होता है। यह गीजर तेजी से पानी गर्म करता है और किसी भी मौसम के लिए अनुकूल माना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान: 'डबल हेलमेट' के प्रति किया जा रहा जागरूक, स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग


यह गीजर कम खर्च में अच्छा काम भी करता है, लेकिन समस्या तब आती है जब इस गीजर की उत्पादकता के मापदंड यानी इसकी क्वालिटी को लेकर ग्राहक समझौता कर लेता है।


आमतौर पर घरों में लोग 3 स्टार या 5 स्टार गीजर ही लगाते हैं। इस गीजर का सर्दियों में लोग ऑन भी छोड़ देते है। लगातार गीजर ऑन रहने से इसमें लीकेज की समस्या हो जाती है। कभी कभार गीजर को लंबे समय तक ऑन रखने से इसके बॉयलर पर काफी दबाव पड़ता है। लगातार गर्म पानी का दबाव बॉयलर में लीकेज कर देता है

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण


अगर यह बॉयलर कॉपर का नहीं है तो वह फट जाता है। बॉयलर के फटने से कितना नुकसान हो सकता है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि अगर बॉयलर फट जाए या फिर लीक कर जाए तो इसमें मौजूद करंट आपकी जान ले सकता है। यह तब होगा जब आप इसके आसपास या फिर आप गीजर के पानी से नहा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग


सावधानी रखने का सबसे अच्छा तरीका है 5 स्टार गीजर खरीदना। बॉयलर कॉपर का ही खरीदें। स्टील और एल्यूमीनियम का बॉयलर सस्ता तो होता है लेकिन टिकाऊ नहीं होता है। यह तभी खरीदें जब आपका गीजर बाथरूम से बाहर लगा हो। गीजर आईएसआई मार्क और कंपनी मापदंड पर खरे हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखें।

Ad_RCHMCT