यहां कार और डम्पर में हुई ज़ोरदार भिड़ंत,कई घायल

ख़बर शेयर करें -

राज्य में सडक हादसे के मामले हर रोज़ बढ़ते जा रहे है।और सड़क हादसे की एक खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है।यहां भवाली मार्ग फरसोली में आज सुबह कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 की मदद से सीएचसी भीमताल पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे भवाली भीमताल रोड फरसोली के पास हल्द्वानी से अल्मोड़ा जारी कार हल्द्वानी की तरफ आ रहे डंपर से टकरा गई, कार और डंपर की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

कार में बैठे एक व्यक्ति के सिर व जबड़े में गंभीर चोट आई है । साथ ही अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें 108 के जरिए भीमताल सीएससी में भेजा गया, कोतवाल एएसआई नारायण प्रकाश ने बताया कि सभी को वाहन से निकालकर भीमताल सीएससी भेजा गया है। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

हादसे में कार चालक गाड़ी के अंदर ही फंस गया। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और 108 तथा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल एएसआई नारायण प्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार में बैठे पांचों लोगों को बाहर निकाला। कार चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

Ad_RCHMCT