बिग ब्रेकिंग:-नाबालिग को प्रेम के झांसे में फंसा कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

नाबालिग पीडिता के साथ दुष्कर्म के आरोपी को उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जेल

थाना दिनेशपुर पर दिनांक 21.09.2022 को नाबालिंग पीडिता द्वारा तहरीर बावत फेसबुक पर लगभग 3 वर्ष पूर्व प्रहलाद वैध निवासी ठाकुर नगर ट्राजिट कैम्प रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर ने दोस्ती करने और अपने प्रेम के झांसे में फंसा कर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने आदि के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर नम्बर 158/22 धारा 376/504/506 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

जिसकी विवेचना उप निरीक्षक उ0नि0 नीलम मेहता थाना पन्तनगर द्वारा सम्पादित की जा रही थी, अभियोग मे पीडिता के बयानो के आधार पर धारा 354 भा0द0वि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया, तत्पश्चचात पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी पन्तनगर के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी पतारसी करते हुए सोमवार को अभियुक्त प्रहलाद वैध पुत्र आनंद वैध निवासी दक्ष चौराहे के पास बीम सिटी ( आनंद टैन्ट हाऊस) थाना ट्रांजिट कैम्प जिला उधम सिंह नगर को उसके घर पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से अभियुक्त को सब जैल हल्द्वानी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त

प्रहलाद वैध पुत्र आनंद वैध निवासी दक्ष चौराहे के पास बीम सिटी (आनंद टैन्ट हाऊस) थाना ट्रांजिट कैम्प जिला उधम सिंह नगर उम्र 21 वर्ष।

Ad_RCHMCT