सर्राफा कारोबारी पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां शहर में विगत दिनों राजीव वर्मा पुत्र राम शरन निवासी हीरानगर हल्द्वानी के ऊपर उनके घर के पास दो मोटर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायर किया गया।

इस घटना के संबंध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर में अवगत कराया कि मनोज अधिकारी पुत्र दिनेश अधिकारी निवासी गौजाजाली हल्द्वानी के द्वारा पूर्व से रंगदारी मांगी जा रही थी 02 नवंबर को रात्रि में अपने घर के पास मनोज अधिकारी व उसके साथियों ने मेरे ऊपर पिस्टल से फायर कर दिया व फिर से फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी व रंगदारी मांगने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल के खुर्पाताल में भीषण सड़क हादसा, पुलिस और SDRF की तत्परता से 21 यात्रियों की बची जान

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी पंकज भट्ट ने सर्राफा कारोबारी के साथ हुई रंगदारी एवं फायरिंग करने वाले अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देश दिये गये एवं पुलिस कार्यवाही की समय समय पर अध्यावधिक स्थिति ज्ञात करने हेतु निर्देशित किया।


प्रकाश में आया कि घटना में मनोज अधिकारी पुत्र दिनेश अधिकारी निवासी गौजाज़ाली हल्द्वानी , गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी बेरिया दौलत थाना केलाखेड़ा जिला उधमसिंहनगर , देवेन्द्र सिंह उर्फ गिन्दी पुत्र कश्मीर सिंह निवासी डलपुरा थाना गदरपुर जिला उधमसिंहनगर , रमन कपूर उर्फ जिम्मी पुत्र कुलदीप कुमार निवासी सैथवाला गुलरभोज थाना गदरपुर जिला उधमसिंहनगर संलिप्त है ।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

सर्राफा कारोबारी से हुई फायरिंग व फरार चल रहे अभियुक्तों को जनपद उधमसिंहनगर एवं जनपद नैनीताल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गुरदीप सिंह , दिवेन्द्र सिंह को क्रमशः पुलभट्टा बरा व सितारगंज से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया


बाकी फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के लिए पुलिस टीमों द्वारा उधमसिंहनगर , हिमांचल प्रदेश , दिल्ली , उत्तरप्रदेश , नेपाल तक पतारसी सुरागरसी की गयी एवं मुखबिर मामूर किये गये ।

पुलिस की गिरफ्त से आने से बचने के लिए एवं अपनी लोकेशन को छुपाने के लिए अलग – अलग स्थानों के हॉटस्पॉट्स लेकर एवं व्हाटसएप कॉल , मैसेज के माध्यम से वादी को पुनः रंगदारी मांगने व अनजाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों संघ किसान आयोग की अहम बैठक संपन्न

पुलिस टीम के अथक प्रयासों से आज फरार चल रहे ईनामी मुख्य अभियुक्त मनोज अधिकारी को बेलबाबा हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजीव वर्मा वह पंकज वर्मा के साथ इसकी पुरानी रंजिश के चलते इन लोगों द्वारा की गई मारपीट से अपनी नौकरी जाने और उस से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए पैसे मांगने एवं धमकाने के लिए उसने फायर किया था जिसमें उसने जेल में बंद रहने के दौरान गुरदीप और देवेंद्र से हुई जान पहचान के लोगो से मदद की थी।

रिपोर्ट by-ankur

Ad_RCHMCT