यहां दीवार गिरने से हुआ हादसा, मलवे में दबकर साधु की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गुरुवार सुबह एक दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दो साधु दब गए। आस-पास के लोगों ने एक साधु को निकाल लिया। जबकि एसडीआरएफ ने दूसरे का शव बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

पुलिस के मुताबिक जनपद नियंत्रण कक्ष ऋषिकेश द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी की लक्ष्मण झूला क्षेत्र में चौरासी कुटिया के पास एक दीवार गिर गई है। जिसमें दो व्यक्ति दब गए है। रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

घटनास्थल से निरीक्षक कविंद्र सजवाण द्वारा बताया गया की उक्त घटना में दो व्यक्ति दबे थे, जिनमे से एक घायल को रेस्क्यू कर दिया गया है। घटना में एसडीआरएफ द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान लापता व्यक्ति के शव को बरामद किया गया। उसकी शिनाख्त गजानन पुत्र गोपीचंद आयु 84 वर्ष निवासी राजस्थान के रूप में हुई। एसडीआरएफ ने शव पुलिस के हवाले कर दिया है।

Ad_RCHMCT