जनता की भावना के अनुरूप लागू होगा सशक्त भू-कानून, सरकार प्रतिबद्ध

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राज्य में सशक्त भू-कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में भू-कानून लागू करने को सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए जन-भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

उन्होंने कहा कि जल्द ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की भावना के अनुरूप सशक्त भू-कानून राज्य में लागू करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

Ad_RCHMCT