यहां विधायक की गाड़ी पर आक्रोशित भीड़ ने की तोड़फोड़ ,आरोपी को फांसी की मांग

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बीते दिनों गढ़वाल मंडल की अंकिता भंडारी के गायब होने और अब अंकिता भंडारी की हत्या की खबर सामने आने के बाद से पूरे उत्तराखंड में लोगों के अंदर खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है वहीं शव मिलने के बाद लोग आरोपियों को फांसी की मांग कर रहे हैं. वहीं अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों को फांसी की मांग कर रहे लोग एम्स पहुंचे. वहां पर स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट की गाड़ी में आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ की. वहीं माहौल खराब होता देख विधायक वहां से निकल गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के विकास को मिलेगी 'जियोस्पेशियल' रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया मोबाइल ऐप का शुभारंभ; ₹10 करोड़ से बड़े प्रोजेक्ट्स की पोर्टल मैपिंग अनिवार्य

वहीं आज आज स्थानीय अंजान लोगों ने रिजॉर्ट के पीछे बनी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में आग लगा दी है. कल जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उस समय भी लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से तीनों आरोपियों को बचाया था. इससे समझा जा सकता है लोग अंकिता मर्डर केस से कितने अधिक क्रोधित हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का फूटा गुस्सा: 'BAT BMS' के जरिए वाहन बंद कर वसूली करने का गंभीर आरोप!


वहीं सीएम धामी ने अंकिता भंडारी की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि यह घटना बहुत ही दुखद है, उनका मन बहुत ही व्यथित है. सीएम धामी ने कहा कि चाहे कोई भी हो, इस मामले में कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा.सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए डीआईजी पी रेणुका देवी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है. सीएम धामी ने कहा कि चाहे कोई भी हो, इस मामले में कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा.

Ad_RCHMCT