यहां अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, एक युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। एसएसबी बूम कैंप के पास बनी पुलिया से बाइक सवार दो दोस्त अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे। हादसे में शारदा घाट निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में सजी 'हिमालयन फूड फेस्टिवल' की रौनक, पारंपरिक उत्पादों की हुई जमकर खरीदारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम टनकपुर से ठुलीगाड़ को जा रहे ई-रिक्शा चालक दो दोस्त चिलियाघोल के पास बने पुलिया से अनियंत्रित होकर बाइक समेत गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में शारदा घाट निवासी 18 वर्षीय विशाल विश्वास पुत्र संबल विश्वास और 19 वर्षीय विकास पुत्र मूलचंद रस्तोगी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम: पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन-बोनस न देने पर भड़के पार्षद, MSWM कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया है कि विशाल विश्वास की उप जिला अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई थी, जबकि विकास को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि दोनों ई-रिक्शा चलाते थे।

Ad_RCHMCT