यहां एक ही परिवार के 6 लोगों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -


राजस्थान के उदयपुर में एक ही परिवार के 6 लोगों के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मृतकों में चार बच्चे शामिल है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सभी ने आत्महत्या की है या संदिग्ध परिस्थिति में उनकी मौत हुई है। आसपास के लोगों की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी


पुलिस के मुताबिक़, घटना उदयपुर के गोगुंदा तहसील के झाड़ोली गांव की है। मृतकों की पहचान प्रकाश उसकी पत्नी दुर्गा, गणेश, पुष्कर, रोशन और चार महीने के गंगाराम के रूप में हुई है। प्रकाश के घर के पास ही उसके दो भाइयों के घर हैं। जांच के लिए डॉग स्कवायड की टीम भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक


पुलिस के मुताबिक मृतक प्रकाश तीन महीने पहले ही गुजरात के सूरत से लौटा था। रसोई में साफ-सफाई का काम करता था। काफी समय से बीमार चल रहा था। इस वजह से काम पर वापस लौटा नहीं था। शुरुआती तौर पर पुलिस को लग रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आर्थिंक तंगहाली का बड़ा कारण मानते हुए इसे सुसाइड का मान रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश


प्रकाश की पत्नी का शव फर्श पर पड़ा मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले प्रकाश ने अपनी पत्नी और एक बच्चों की गला दबाकर हत्या की और सभी को पत्नी के दुपट्टे और साड़ी से लटका दिया।

Ad_RCHMCT