दु:खद -सड़क हादसे में 2 की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे के मामले कुछ समय से बढ़ते ही जा रहे हैं वहीं बीते राज पिथौरागढ़ जिले में सड़क हादसे की खबर सामने आई थी उससे पहले गढ़वाल मंडल में सड़क हादसे की खबर सामने आई थी और आज सोमवार के दिन एक बार फिर हादसा होने की खबर चमोली जिले से सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना


सोमवार को पोखरी मोटर मार्ग पर त्रिशुला से देवखाल की ओर जा रही एक कार धारकोट गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। गोपेश्वर से पुलिस टीम और पोखरी से तहसील टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

बताया जा रहा है कि पोखरी मोटर मार्ग पर एक कार दुघर्टनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Ad_RCHMCT