यहां गुलदार ने ग्रामीण पर बोला हमला, इस तरह बची जान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में वन्यजीव मानव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच रविवार को गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले में ग्रामीण पर गुलदार का हमला सामने आया है। इस हमले में घायल ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: 19 साल का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार | रामनगर से बनभूलपुरा तक पुलिस का एक्शन

जानकारी के अनुसार यह घटना निसणी गांव की है। यहां रविवार को  सुरेंद्र सिंह अपने मवेशियों को गांव के जंगल में चराने के लिए गए थे। इस दौरान वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने सुरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। सुरेंद्र सिंह के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण द्वारा जब हल्ला किया गया तो गुलदार भाग निकला।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय बनाकर उत्तराखंड बनेगा ज्ञान-विज्ञान का वैश्विक केंद्र: सीएम धामी।

 इस दौरान गुलदार ने सुरेंद्र सिंह के शरीर व हाथों पर नाखूनों से गहरे जख्म कर दिए।  ग्रामीणों की मदद से घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए लाया गया है। यहां डॉक्टरों द्वारा सुरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार दिया गया।

Ad_RCHMCT