यहां गुलदार ने बच्चे को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी। उत्तराखंड में वन्यजीव मानव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां खिर्सू ब्लॉक के ग्राम पंचायत ग्वाड़ में गौशाला के बाहर खेल रहे बच्चे पर गुलदार झपट गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग निकला। बच्चे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

जानकारी के अनुसार ग्वाड़ में बच्चे गोशाला के समीप कुछ बच्चे कंचे खेल रहे थे। तभी कंचे की एक गोली झाड़ियों में चली गई। जिसे लेने के लिए अंकित सिंह (11) पुत्र राकेश सिंह गोली लेने गया। तभी झाड़ी में घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

साथी बच्चों के शोर मचाने पर परिजन भी पहुंचे और घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया। लोगों में दहशत के साथ ही आक्रोश है।

Ad_RCHMCT