यहां पति ने पत्नी पर चाकू से किये कई वार, सीना डाला फाड़

ख़बर शेयर करें -

रुड़की।यहां पर पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया कि वो उसे बगैर बताये घर से बाहर चली गयी थी। पति ने गुस्से में पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हैवानियत ऐसी कि उसने चाकू से कई हमले कर पत्नी का सीना ही फाड़ डाला। बच्चों ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश


यह मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी अमन गाड़ी चलाता है। घर में उसकी पत्नी सोनिया और दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। अमन पत्नी के बिना बताए घर से बाहर जाने का विरोध करता था। रविवार को भी सोनिया बिना बताए घर से चली गई।

अमन ने विरोध किया और दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अमन ने गुस्से में घर की रसोई में रखे चाकू से पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित


चाकू से वार करते देख बच्चों की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, एसएसआई दीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अमन पत्नी के बिना बताए घर से बाहर जाने से नाराज था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद में उसने चाकू से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

Ad_RCHMCT