यहां पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने गुलदार की खाल के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में वन्य जीव तस्करी के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं इन्हें पकड़ने के लिए वन विभाग पर स्थानीय पुलिस के द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी तस्कर अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहे हैं एक ऐसा ही मामला चंपावत जिले से खेतीखान क्षेत्र का है जहां पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने गुलदार की खाल के साथ एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है ।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का देहरादून में भव्य आगाज: सीएम धामी ने किया शुभारंभ; 8 शहरों में बनेंगी 23 खेल अकादमियां

पकड़ा गया आरोपी उक्त खाल को बेचने के लिए ले जा रहा था लेकिन इससे ही पहले ही उसे संयुक्त टीम ने धर दबोचा.बरामद गुलदार की खाल की लम्बाई 2 फीट तथा चौड़ाई 01 फीट, पायी गयी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'

पुलिस के अनुसार बीते रोज थाना लोहाघाट पुलिस टीम और वन विभाग को सूचना मिली थी कि वन्यजीव तस्कर खाल को लेकर जाने वाला है जिस पर संयुक्त टीम ने खेतीखान क्षेत्र से भगवान सिंह पुत्र लाल सिंह, उम्र 44 वर्ष, निवासी- कटवाल गांव, पो0 धूनाघाट, थाना लोहाघाट को रोक कर जब उसकी तलाशी ली ।

तो उसके कब्जे से एक गुलदार की खाल बरामद की गयी पुलिस अब पकड़े गए आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारें पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक थाना अध्यक्ष लोहाघाट मनीष खत्री, मनोज कुमार सिंह के अलावा वरिष्ठ कांस्टेबल नरेंद्र पाठक. कांस्टेबल दीवान राम. मदन नाथ एवं वन विभाग ओर से गजेन्द्र राम कोहली डिप्टी रेंजर, देवीधुरा रेंज .वन दरोगा रोशन लाल तथा वन रक्षक पंकज रावल मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT