यहाँ पुलिस ने पकड़े मिठाई चोर,बड़ी मात्रा में चोरी करी लॉज बर्फी,डोडा बर्फी तथा रसमलाई के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-रविवार को अनुराग अग्रवाल नि0 बम्बाघेर रामनगर द्वारा एक किता तहरीर बाबत बस से खुद का सामान (मिठाई) किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने की लाकर दाखिल की जिस आधार पर कोतवाली पर एफ0आई0आर0नं0 147/24 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग में बल्ला थामकर उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

जिसके अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगणो द्वारा आदेश के अनुपालन मे क्षेत्राधिकारी के दिशा निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित कर मुखबिर मामूर किए गए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर

यह भी पढ़ें 👉  यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर में धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

अभि0गण 1 अमान सिद्दकी पुत्र अजगर हुसैन नि0 ईदगाह रोड खताड़ी रामनगर तथा 2. मौ0 हुसैन पुत्र नसीमुद्दीन नि0 टंकी चौराहा खताड़ी रामनगर को चोरी किए गए माल जिसमे 05 डिब्बो मे लॉज बर्फी व 1 डिब्बे मे डोडा बर्फी तथा 01 कनस्तर मे रसमलाई के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वृद्धजन परिवार के सुरक्षाकवच, उनके सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जिन्हे मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया ।
पुलिस टीम –
व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल 
उ0नि0 जोगा सिंह
का0 जसवीर सिंह
कानि0 संजय कुमार

Ad_RCHMCT