यहां युवक की पत्थरों से कुचल कर की हत्या में पुलिस ने किया खुलासा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी ।यहां के मुखानी थाना क्षेत्र में युवक की पत्थरों से कुचल कर हत्या का मामला सामने आया है।

मृतक का नाम प्रकाश बैरागी है जिसकी उम्र 25 वर्षीय है, एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के आरोपी 20 वर्षीय युवक मोहित आर्या को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

मृतक द्वारा आरोपी को गाली दी गयी जिसके बाद गुस्से में आकर मोहित ने प्रकाश की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के 5 घंटे में हीतत्काल कार्यवाही करते हुए हत्या का खुलासा कर आरोपी मोहित आर्या को गिरफ्तार कर लिया है।

Ad_RCHMCT