भारतीय डाक में इतने पदों पर निकली भर्ती,जल्द करे आवेदन

ख़बर शेयर करें -

सरकारी नॉकरी का इंतज़ार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक सहित अन्य 38926 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वारों से आवेदन मांगे हैं।

सभी उम्मीद्वार India Post GDS Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर 5 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई से शुरू की जा चुकी है।नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय डाक में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक के 38,926 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, रामनगर और भवाली के नामी स्कूलों पर प्रशासन की गाज; 15 दिनों में बुक लिस्ट बदलने के निर्देश

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार India Post GDS Bharti 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in 5 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल उत्तरकाशी सहित सभी जिलों में बारिश-बर्फबारी व तेज हवाओं का अलर्ट।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) में ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक के 650 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार IPPB GDS Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर 20 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Ad_RCHMCT