उत्तराखंड रोडवेज की बसों में कैशलेस टिकट भुगतान की व्यवस्था लागू

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड रोडवेज एक कदम आगे बढ़ाने की ओर बढ़ चुका है जानकारी के अनुसार बता दे कि उत्तराखंड रोडवेज की बसों में कैशलेस टिकट भुगतान की व्यवस्था लागू हो गई है। अब यात्री अपने मोबाइल फोन पर उपलब्ध गूगल पे, फोन पे, भीम यूपीआई जैसे ई-वॉलेट के माध्यम से भी टिकट का भुगतान कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

टिकट मशीन से क्यूआर कोड स्कैन करके टिकट का भुगतान कर सकेंगे। एंड्रॉइड ई-टिकट मशीनें आने के बाद परिवहन निगम ने अब सभी डिपो की बसों में नई सुविधा शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  डिफेंस कॉलोनी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल हुए सीएम धामी; भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

इससे खुले पैसे रखने सहित कई प्रकार की समस्याओं का समाधान भी होगा। हल्द्वानी डिपो के एआरएम एसएस बिष्ट ने बताया कि मुख्यालय से क्यूआर कोड टिकट भुगतान की व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सीएम धामी से की मुलाकात; मुख्यमंत्री ने मांगों के नियमानुसार परीक्षण और जल्द समाधान के दिए निर्देश

रविवार से सभी टिकट मशीनों में नया फीचर अपडेट हो गया है। कैशलेस भुगतान करने के लिए यात्री अब परिचालक से क्यूआर कोड से भुगतान का विकल्प मांग सकते हैं।

Ad_RCHMCT