ब्रेकिंग:-यहां संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने इस प्रकार की अपनी जीवन लीला समाप्त

ख़बर शेयर करें -

जिंदगी में जुए की लत इंसान को इस कदर बरबाद कर देती है जिसका कोई भी इंसान हिसाब नहीं लगा सकता है जुए की लत की वजह से ना जाने कितने घर परिवार बर्बाद हो गए एक ऐसा ही मामला हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र से सामने आ रहा है यहां पर सिडकुल क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी ने जुए में डेढ़ लाख रुपए हरा दिये।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

इसकी भरपाई के लिए उसने पत्नी के गहने भी गिरवी रख दिए। इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और पत्नी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए छानबीन शुरू कर दी है।


इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि राजेंद्र निवासी ग्राम बैरसिया तहसील चौखुटिया अल्मोड़ा यहां सिडकुल की आइटीसी कंपनी में नौकरी करता है। अपनी पत्नी प्रभा के साथ किराए के मकान में रहता आ रहा था। दोनों के एक बच्चा भी है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व की 80 वर्षीय हथिनी ‘सोनाकली’ का निधन: पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई


ड्यूटी से आने के बाद राजेंद्र चाइनीज फूड का ठेला भी लगाता था और उसकी पत्नी उसकी मदद करती थी। पता चला है कि राजेंद्र को जुआ खेलने की लत थी और जुआ हारने के बाद उसने पत्नी के गहने गिरवी रख दिए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट


इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में प्रभा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर उनियाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT