यहां ट्रेन में चढ़ रहे फौजी को टीटी ने मारा धक्का ,पैर कटा ,हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

ट्रेन की चपेट में आने की तो कई खबरें सामने आती रहती है लेकिन इस समय बरेली से एक ऐसी खबर सामने आ रही जिसको सुनकर आपका दिल दहल उठेगा जानकारी के अनुसार बता दे कि बरेली में टीटी के द्वारा ट्रेन के कोच में चढ़ रहे एक फौजी को धक्का मार दिया गया जिसकी वजह से फौजी की टांग कट गई और बहुत बुरी तरह घायल हो गया जानकारी अनुसार डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के रवाना होते समय कोच नंबर बी-8 में चढ़ रहे फौजी को टीटी ने धक्का मार दिया। जिससे फौजी प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर–देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी  : Anil Baluni ने X के माध्यम से दी जानकारी

ट्रेन से फौजी का एक पैर कट गया और दूसरा कुचल गया। इसकी सूचना मिलते ही अन्य फौजियों ने दूसरे टीटी की पिटाई कर दी। घायल फौजी को एमएच में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि बलिया के रहने वाले सोनू (25) राजपूत बटालियन जयपुर में तैनात है। वह दिल्ली जा रहा था। बरेली स्टेशन पर सुबह 9.15 पर प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन आकर रुकी थी। वह पानी की बोतल लेने के लिए स्टेशन पर उतरा था। 9.20 बजे जैसे ही ट्रेन चली वैसे ही फौजी सोनू कोच में चढ़ने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तमंचे की नोक पर लूट! स्कूटी से पीछा कर वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

आरोप है कि कोच में मौजूद टीटी उपेंद्र बोरो ने धक्का मार दिया। इससे फौजी का संतुलन बिगड़ा और गिर गया। इससे फौजी का एक पैर कट गया और दूसरा बुरी तरह कुचल गया। इसकी सूचना मिलते ही अन्य फौजी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी नगाण: सीएम धामी ने श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया, बारात घर निर्माण का आश्वासन।

ट्रेन में मौजूद लोगों ने धक्का मारने वाले टीटी के साथी की जमकर पिटाई की जबकि धक्का मारने वाला मोबाइल स्विच ऑफ करके भाग निकला है। इसकी सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तंवर, एमसीओ लेफ्टिनेंट कर्नल अजय मौके पर पहुंच गए।

Ad_RCHMCT