आईआईटी कानपुर के इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत, ट्रैकिंग करने आए थे 2 छात्रों के साथ

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में ज्यादातर लोगों को दिल का दौरा पड़ने से अपनी जान गंवानी पड़ती है एक ऐसा ही मामला पुरोला के सामने आ रहा है यहां के मोरी ब्लाक के गोविन्द पशु विहार के हरकीदून ट्रेक पर आए आईआईटी कानपुर के एक इंजीनियर की ओसला गांव में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इंजीनियर के साथ आईआईटी कानपुर के दो छात्र व एक स्थानीय गाइड थे। स्थानीय प्रशासन ने इंजीनियर के शव को लाने के लिए पुलिस व राजस्व पुलिस को मौके पर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष


आईआईटी कानपुर के इंस्ट्रूमेंट इंजीनियर जे जॉनसन व्हाइटोर्ट अपने दो छात्रों अमित तिवारी व जसप्रीत के साथ हरकीदून ट़ेक पर निकले थे। इनके साथ एक स्थानीय गाइड संजय भी था, जोकि गुरूवार को ओसला गांव पहुंचे थे।शुक्रवार को इनको हरकीदून के लिए रवाना होना था।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण


लेकिन गुरुवार को ही जॉनसन का स्वास्थ्य खराब हो गया था। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि ओसला गांव में शुक्रवार को हार्ट अटैक से आईआईटी कानपुर के इंजीनियर की मौत होने की सूचना मिली है। उन्होने बताया कि पुलिस व राजस्व कर्मियो को मौके के लिए रवाना कर दिया है। तालुका मोटर मार्ग से ओसला गांव 14 किमी पैदल है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

Ad_RCHMCT