अपील
नेकी की दीवार – नेकी प्रहरी विंग, रामनगर
आईएमपीसीएल के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे जनहित आंदोलन के समर्थन में हम सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवा साथियों, बुद्धिजीवियों तथा जनप्रतिनिधियों से अपील करते हैं कि इस महत्वपूर्ण जनसंघर्ष में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
आईएमपीसीएल केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र की आजीविका, आयुर्वेदिक विरासत, रोजगार सुरक्षा और जनविश्वास का प्रतीक है। इसके निजीकरण से कर्मचारियों, उनके परिवारों तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।
कल दिनांक 5 जून 2026 को मोहान स्थित धरना स्थल पर आयोजित एकदिवसीय भूख हड़ताल (उपवास) में शामिल होकर आंदोलन को नैतिक समर्थन प्रदान करें तथा जनहित की इस आवाज़ को मजबूत बनाएं।
आइए, हम सब मिलकर आईएमपीसीएल को बचाने और क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए एकजुट हों।
“संस्थान बचाओ – रोजगार बचाओ,
आईएमपीसीएल बचाओ – जनहित बचाओ।”
निवेदक
नेकी की दीवार
नेकी प्रहरी विंग, रामनगर




