BREAKING-प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय,भारत द्वारा धारचूला में महाकाली नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा,उक्त संबंध में शीघ्र दोनों देशों के मध्य MOU साइन किया जाएगा।।

ख़बर शेयर करें -

गुरुवार को प्रधानमंत्री, भारत सरकार की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में प्रेसवार्ता में अनुराग ठाकुर (मा0 सूचना एवं प्रसारण मंत्री) द्वारा कहा गया है कि भारत द्वारा धारचूला में महाकाली नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा । उक्त संबंध में शीघ्र दोनों देशों के मध्य MOU साइन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

उक्त पुल का निर्माण 3 वर्षों में पूर्ण किया जाएगा ।

धारचूला में भारत-नेपाल के मध्य पुल निर्माण से धारचूला  के सीमांत निवासियों के साथ-साथ सीमान्त नेपाली नागरिकों को भी फायदा होगा जिससे भारत-नेपाल के रोटी -बेटी एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

उल्लेखनीय है छारछुम (धारचूला) व धाप (नेपाल) के मध्य लगभग 110 मीटर टू-लेन सड़क पुल के निर्माण हेतु PWD द्वारा मिट्टी की जांच/हाइड्रोलॉजी विश्लेषण हेतु DPR, IIT दिल्ली को भेजी गई थी l

Ad_RCHMCT