रामनगर-इस वजह से नाराज खनन ट्रांसपोर्टरों ने खनन गेट किया बंद।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

एंकर.-रामनगर में खनन ट्रांसपोर्टरों ने खड़ंजा व कालूशिद्ध गेट को किया बंद, ट्रांसपोर्टरों का कहना है, उपखनिज रेट जब तक निर्धारित नहीं होंगे तब तक गेट रखेंगे बंद।

गुरुवार को रामनगर विकास खण्ड के सैकड़ों खनन ट्रांसपोर्टरों ने उपखनिज रेट निर्धारित करने को लेकर आज खड़ंजा व कालूशिद्ध गेट को किया बंद।उन्होंने कहा कि हम सभी ट्रांसपोर्टरों की यह मांग है। कि उन्होंने कहा कि स्टोन क्रेशर द्वारा ट्रांसपोर्टरों का लगातार शोषण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसका हम सभी ट्रांसपोर्टर विरोध करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

उन्होंने कहा कि स्टोन क्रेशर व्यवसायियों को जमीनों में समतलीकरण के नाम पर हो रहे खनन से बहुत ही सस्ते दामों पर उपखनिज मिल रहा है, जिस वजह से स्टोन क्रेसर स्वामी हमारा उपखनिज लेने को नहीं मंशा रहे है,साथ ही उन्होंने कहा कि अब हमारा खनिज लेने से भी मना कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास और समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री खजान दास से मिले राहुल सिंह दरम्वाल, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

उन्होंने कहा कि हमारे उपखनिज बहुत ही कम निर्धारित किए गए हैं, स्टोनक्रेशरों द्वारा हमारा शोषण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिससे हम सभी वाहन ट्रांपोटरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि हमारा रेट विभाग द्वारा ₹30 प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए और दो रॉयल्टी प्रतिदिन हमें दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा. इस दौरान राजेश मेहरा, अनवर मलिक, हाजी सलीम, यूनीस चौधरी, हैप्पी, गौतम बिष्ट,जग्गी लोहनी आदि ट्रांसपोर्टर मौजूद थे।

Ad_RCHMCT