भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बैठक
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी के निर्देशानुसार आज भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल अध्यक्ष श्री भूपेंद्र खाती जी की अध्यक्षता में नगर मण्डल प्रभारी नवीन भट्ट जी की उपस्थिति में रामनगर मंडल के महामंत्री शलभ मित्तल एवं नवीन करगेती , मंडल के पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक एवं मोर्चों के अध्यक्ष की बैठक वन विश्राम गृह ,फारेस्ट कंपाउंड में आयोजित की गई,जिसमे संगठन के कार्यक्रम और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को गतिमान बनाने और शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर तक बैठकें करने का निर्णय लिया गया। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर “12 साल विश्वास के,विकास के और जनकल्याण के” के अंतर्गत दिए गए सभी कार्यक्रमों को पूर्ण भागीदारी के साथ निभाने का संकल्प भी लिया गया ।
इस हेतु मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती द्वारा मंडल के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई ।
अंत मे मा प्रभारी जी द्वारा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
बैठक मे रामनगर मंडल प्रभारी नवीन भट्ट ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की भले ही आम जनता का विश्वास आज भारतीय जनता पार्टी के साथ है फिर भी हमें हर घर तक पहुंचना होगा तथा उनकी अगर कोई समस्या है तो उसका समाधान भी करना होगा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष अग्रवाल,नगर मण्डल उपाध्यक्ष दीप्ति रावत जी, सोशल मीडिया भरत तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल , नगर मंत्री अमित पल, अजय पाल ,अशोक गुप्ता,जय प्रकाश जोशी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश आर्या ,महिला मोर्चा अध्यक्ष गंगा राणा जी , किसान मोर्चा अध्यक्ष विशाल वर्मा,ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष संजीव सैनी , मोर्चा के जिला पदाधिकारी के तौर पर आशीष कुमार , शक्ति केंद्र संयोजक प्रयाग दत् डोरवी ,लाल सिंह चंद्रा ,दीपक शर्मा ,आदिल खान , अरविन्द कुमार , लोक कला एवं साहित्य की सदस्य भावना भट्ट , भाजपा नेत्री आशा बिष्ट , कैप्टन पूरन सिंह बिष्ट,जे सी लोहनी जी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे l




