मामूली बात पर हुए विवाद में  युवक ने दोस्त पर झोंका फायर, हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे के ऊपर फायर झोंक दिया। सीने में गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे गंभीरावस्था में एसटीएच से बरेली रैफर किया गया है। जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

यह घटना टीपीनगर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय वेदांत मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून का निवासी है। आनंदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती है। इसलिए वह 15 दिन पहले दोस्त के घर आया हुआ था। बताया जा रहा कि शनिवार कि रात कुछ लड़के एक घर की छत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच वेदांत और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

 इसी दौरान दोस्त ने वेदांत के सीने पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। बाकी युवक उसे एसटीएच लाए। हालत गंभीर होने पर वेदांत को बरेली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गोली युवक के दाहिने तरफ सीने पर लगी है। आरोपित की पहचान कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जिस छत पर गोली चली है वह सुधीर नाम के युवक का बताया जा रहा है।

Ad_RCHMCT