मौसम पूर्वानुमान- प्रदेश के इन जिलों में बारिश के बन रहे आसार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से राहत के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने 22 अप्रैल से 11 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश के आसार है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

वहीं 22 और 23 अप्रैल को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों को छोड़कर बाकी 11 जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चल सकती है। इससे सतर्क रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 4000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में 22 और 23 अप्रैल को बर्फबारी की संभावना है। बारिश होने पर मैदानी इलाकों में भी राहत मिलने की उम्मीद है। 

Ad_RCHMCT