हल्द्वानी में हैवानियत: पिता ने 13 वर्षीय बेटी से किया दुराचार, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में एक पिता पर अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता कक्षा सातवीं की छात्रा है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने जानकारी दी कि पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पति ने घर में अकेली पाकर उनकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी ने जब इस घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके साथ ही पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए, जो आरोपी की हैवानियत की पुष्टि करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पहले आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसकी बेटी को किसी दोस्त ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजा था। उसने जब बेटी को वह वीडियो देखते हुए पकड़ा, तो गुस्से में आकर उसे पीट दिया, जिससे वह घायल हो गई। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट ने आरोपी की इस कहानी को पूरी तरह झूठा साबित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले की जांच एक महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है, जो सभी पहलुओं की बारीकी से विवेचना कर रही हैं।

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और आगे की जांच जारी है।

Ad_RCHMCT