रामनगर मे यहाँ 8 तारीख को लगेगा विशाल दिव्यांग शिबिर

ख़बर शेयर करें -

8 तारीख को लगेगा दिव्यांग बच्चों का विशाल शिबिर
कोटाबाग,बेतालघाट एवं रामनगर तीन विकासखंडों का संयुक्त होगा शिविर


समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के प्रशिक्षण एवं उनके लिए प्रमाण पत्र तथा दिव्यंका के अनुरूप उपकरण दिए जाने के लिए आगामी 8 अक्टूबर को बी आर सी पीरुमदारा में एक विशाल शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव


ब्लॉक परियोजना अधिकारी हवलदार प्रसाद ने बताया कि इस शिविर हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तहसीलदार मजिस्ट्रेट रामनगर को नोडल अधिकारी बनाया गया है इस शिविर में रामनगर विकासखंड के अतिरिक्त ब्लॉक कोटा बाग एवं ब्लॉक बेतालघाट के भी दिव्यांग बच्चों प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

उन्होंने बताया कि इस शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन, मनोचिकित्सक, सहित अन्य रोगों के विषय विशेषज्ञ बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय रामनगर सहित अन्य संस्थाओं से प्रतिभाग करेंगे,। शिविर में इन बच्चों के लिए आने जाने का किराया एवं भोजन जलपान की व्यवस्था भी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों को गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय: 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त हों प्रदेश की सड़कें — सीएम धामी के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश


उन्होंने अपील की की अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांग बच्चों को इस शिविर में प्रतिभाग करवाये।

Ad_RCHMCT