भगवान राम की नगरी रामनगर में निकला ‘नव उदय’ बाल-पथ भव्य संचलन, मातृशक्ति, बुद्धिजीवियों और समाज सेवियों ने जगह-जगह बरसाए पुष्प

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर जिला नैनीताल:-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामनगर नगर एवं रामनगर खण्ड द्वारा नगर में बाल स्वयंसेवकों के पथ संचलन का एक भव्य कार्यक्रम दिनांक 22 जनवरी, रविवार को आयोजित किया गया। इसमें प्रातः 11 बजे जूनियर हाईस्कूल लखनपुर, रामनगर में सभी स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि माननीय डॉ निकुंज अग्रवाल जी रहे ,मुख्य वक्ता श्रीमान सौरभ जी, जिला प्रचार प्रमुख काशीपुर रहे और मुख्य शिक्षक जिला सेवा प्रमुख श्रीमान वीर सिंह जी रहे।

पथ संचलन कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बाल पथ संचलन कार्यक्रम भव्य रूप लेते हुए जूनियर हाईस्कूल लखनपुर से प्रारंभ होकर पैट्रोल पम्प लखनपुर से कोसी रोड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से नन्दा लाइन, भगत सिंह चौक, कुंदन मिष्ठान भंडार गली, बजाजा लाइन, ज्वाला लाइन, लोहारा लाइन,जसपुरिया लाइन, प्राइवेट बस स्टैंड काशीपुर, रानीखेत रोड होते हुए पुनः जूनियर हाईस्कूल लखनपुर में समापन किया गया।

नगर में हुई पुष्प वर्षा

पथ संचलन में कुल 160 बाल स्वयंसेवकों एवं 86 अन्य स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इसमें तृतीय वर्ष प्रशिक्षित, द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित, प्रथम वर्ष प्रशिक्षित, प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में शिक्षा, तकनीक और सामाजिक सेवा का महासंगम: पी.टी.एम., नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन!

स्वयंसेवकों के पथ संचलन का नगर में भव्य स्वागत किया गया। विशेषकर महिलाओं, समाज सेवियों, संभ्रांत नागरिकों और छोटे-छोटे बच्चों द्वारा पूरे शहर भर में कई स्थानों पथ संचलन में शामिल सभी स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

अधिकारी उद्बोधन

एकल गीत, अमृत वचन के पश्चात अधिकारी उद्बोधन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सौरभ जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ के दो मुख्य काम हैं – व्यक्ति निर्माण और समाज को संगठित करना। यह दोनों कार्य एक ही लक्ष्य के लिए हैं, भारत को परम वैभव पर पहुंचाना। परम वैभव का अर्थ केवल भारत आर्थिक और सामरिक रूप से सक्षम बने, यहां के सभी नागरिकों को रोटी, कपड़ा और मकान मिले यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे भी अधिक है।

सौरभ जी ने आगे कहा कि आरएसएस शब्द संघ को सही भाषा में परिभाषित करता है। राष्ट्र में रहने वाला हर व्यक्ति राष्ट्रीय है। जो देश के सुख दुख में एकजुटता दिखाता है वह सही में राष्ट्रीय है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का काम सशक्त व्यक्ति निर्माण करना, संगठन का निर्माण करना और देशभक्ति का वातावरण बनाकर भारत को पुनः विश्व गुरु के सिंहासन पर बैठाना है। जैसे महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज ने संगठन बनाया था, आज भी उनको लोग याद करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय के योग विभाग द्वारा योग जन जागरूकता के तहत विद्यालयों में योग शिविर आयोजित

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय कोई भौगौलिक संरचना नहीं है बल्कि यह सांस्कृतिक है। संघ अपने स्थापना काल से ही व्यक्ति निर्माण कर रहा है। ऐसे व्यक्ति तैयार करना जो राष्ट्र को सर्वोपरि रखे गुरु गोविंद सिंह जी ने समाज के संगठन और रक्षा के लिए चार बच्चे वार दिये और पिता को भी वार दिया। अभी 2025 में संघ का शताब्दी वर्ष आ रहा है, और संघ ने दो लक्ष्य तय किये हैं। पहला अपनी शाखाओं को दुगना करना और दूसरा संघ से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना। फिर इसमें प्रत्येक नागरिक को यह तय करना चाहिए कि अपने राष्ट्र को सर्वोपरि बनाने में हमारा क्या
योगदान रहना चाहिए। जैसे जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में सब लोग रथ को खींचते हैं और जो लोग अपने घमण्ड में रह जाते है वह पुण्य लाभ से वंचित रह जाते है। इसीलिए देश को विश्व गुरु बनाने के लिए आप सब भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर तहसील प्रचारक गौतम, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, मुख्य शिक्षक वीर सिंह, नगर संघचालक अजय अग्रवाल, खण्ड संघचालक चन्द्रशेखर जोशी, नगर कार्यवाह अतुल अग्रवाल, सह कार्यवाह सुभाष ध्यानी, नगर व्यवस्था प्रमुख हर्षवर्धन सुन्द्रियाल, नगर सम्पर्क प्रमुख सुन्दर बिष्ट,नगर प्रचार प्रमुख नवीन पोखरियाल, नगर समरसता प्रमुख खीमानंद

खण्ड व्यवस्था प्रमुख अजीत सिंह, राजेश पाल, जगदीश तिवारी, शिवेंद्र रावत, समस्त नगर कार्यकारिणी, समस्त खण्ड कार्यकारिणी, मनीष अग्रवाल, भूपेंद्र खाती, चन्दन बिष्ट, राकेश नैनवाल,मदन जोशी सहित काफी संख्या में समाजसेवी, मातृशक्ति, बुद्धिजीवी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT