कुमाऊँ- यहां पुलिस ने भारी मात्रा में चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,देखे वीडियो

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में नशे का कारोबार अब पनपने लगा है वहीं पुलिस के द्वारा उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए कई कार्यवाही की जाती है लेकिन नशा तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं

और उत्तराखंड की युवाओं को नशे की लत में डुबोकर रखते हैं लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस के द्वारा इन नशा खोरो को पकड़ने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में बड़ी खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है यहां पर गत दिवस की विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा व ओशीन जोशी, सीओ आँपरेशन के नेतृत्व में एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा की ठोस सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस एवं जनपद एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर से क्वारब की ओर जा रहे

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

अभियुक्त जीवन सिंह के कब्जे से 1.303 किग्रा व अभियुक्त प्रकाश सिंह बिष्ट के कब्जे से 1.204 किग्रा अवैध चरस, कुल- 2.507 किग्रा चरस व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद कर अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कोतवाली अल्मोड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात


  मामले में प्रभारी एस0ओ0जी0 सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी अपने आस-पास के गाँवो से चरस इकट्ठा करके तराई की तरफ ले जाकर थोड़ा-थोड़ा बेचकर अधिक मुनाफा कमाना चाहते थे, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आये।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-जीवन सिंह उम्र- 47 वर्ष पुत्र किशन सिंह, निवासी ग्राम व पो0 परवड़ा, तहसील धारी, जिला नैनीताल
2- प्रकाश सिंह बिष्ट उम्र- 25 वर्ष पुत्र किशन सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम व पो0 परवड़ा, तहसील धारी, जिला नैनीताल

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

बरामदगी

मात्रा-  2.507 किग्रा चरस 

कीमत- 2,50,700/- रुपये (दो लाख, पचास हजार, सात सौ रुपए)

पुलिस टीम

1. प्रभारी चौकी बेस कृष्ण कुमार
2. प्रभारी एसओजी सुनील धानिक
3. प्रभारी एएनटीएफ सौरभ भारती
4. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी/एएनटीएफ  
5. कानि0 पवन थ्वाल, एसओजी/एएनटीएफ  
6. कानि0 हरदीप सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा

Ad_RCHMCT